Firozabad News : आयुष्मान जन आरोग्य योजना बनी मददगार

जनपद में अब तक 2. 54 लाख से ज्यादा लोगों ने बनवाए आयुष्मान गोल्डन कार्ड, आयुष्मान गोल्डन कार्ड से 10981 से ज्यादा लाभार्थियों ने कराया अपना उपचार

फिरोजाबाद । नगला विष्णु जनपद निवासी सत्यपाल (60) को पिछले कई माह से पेशाब नली में परेशानी हो रही थी। उन्हें चिकित्सकों ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी। आर्थिक रूप से कमजोर सत्यपाल के पुत्र को साथी ने समझाया कि वह आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लिए पात्र हैं तो आपका इलाज निशुल्क हो सकेगा। सत्यपाल ने आवश्यक दस्तावेज देकर गोल्डन कार्ड बनवाया। आयुष्मान योजना के तहत सत्यपाल का अक्टूबर में प्रोस्टेट का ऑपरेशन निशुल्क किया गया और आज सतपाल के स्वस्थ होने पर परिजन काफी खुश हैं।
सुहाग नगर निवासी अश्वनी दुबे (38) ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना काफी मददगार है, इसके अंतर्गत हमारा सभी इलाज निशुल्क हुआ। दुबे विगत वर्ष से किडनी में पथरी के दर्द तथा ह्रदय रोग से परेशान था। उन्होंने जांच करवाई तो पता चला कि पथरी का ऑपरेशन तथा स्टंट डालने की आवश्यकता है। हॉस्पिटल में ही आयुष्मान मित्र की मदद से अश्वनी दुबे ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाया। अश्विनी का ढाई माह पूर्व गोल्डन कार्ड की मदद से निशुल्क पथरी का ऑपरेशन तथा स्टंट डाले गए और आज दुबे स्वस्थ हैं।
सीएमओ डॉ डीके प्रेमी ने कहा कि पात्र लोग सभी आयुष्मान योजना का लाभ उठाएं। इस योजना में गंभीर बीमारियों का पांच लाख रुपये तक का इलाज निशुल्क होता है।
योजना के नोडल ऑफिसर/एसीएमओ डॉ नरेंद्र का कहना है कि इस योजना में लगभग 1670 बीमारियों का इलाज अनुबंधित अस्पतालों में निशुल्क होता है। उन्होंने कहा कि हृदय, किडनी तथा यूरोलॉजी से संबंधित बीमारी के सैकड़ों लोग योजना के अंतर्गत निशुल्क उपचार करा चुके हैं।
योजना के डीआईएसएम गौरव शाक्य ने बताया कि जिले में अब तक 2. 54 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड बने हैं तथा 10981 से ज्यादा लाभार्थियों ने योजना के अंतर्गत उपचार करा कर लाभ प्राप्त किया है।
आयुष्मान योजना के डीजीएम अतुल दीक्षित ने बताया कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आवेदक को सामान्य दस्तावेज जैसे-आधार कार्ड, फोटो, अंत्योदय कार्ड के साथ पात्रता की सभी शर्तें पूरी करनी पड़ती हैं।

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार