Firojabad News : खराब खाने की शिकायत करने वाले कांस्टेबल का दावा-मुझे जबरन छुट्टी पर भेजा गया, वीडियो वायरल होने पर मिली धमकी

फिरोजाबाद पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मनोज कुमार द्वारा मेस में मिलने वाले खाने की शिकायत करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ज्ञात हो कि सोशल मीडिया पर मनोज कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो थाली लिए रोते हुए खाने की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं, वहीं अब मनोज कुमार का दावा है कि वीडियो वायरल होने के बाद मुझे धमकी दी जा रही है।

एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए मनोज कुमार ने बताया कि मेस का खाना खराब मिलता है। दाल में पानी और सब्जी बेकार मिलती है। इस तरह का खाना हमेशा दिया जाता है। मनोज कुमार ने बताया कि मैंने खाने की सुधार की बात की तो मेरे साथ अभद्रता की गई, जिसके बाद अपने खाने का वीडियो बनाया ट्वीटर पर शेयर किया। सिपाही ने कहा कि मैंने अपनी बात फिरोजाबाद एसपी तक पहुंचाने की कोशिश की पर लेकिन मेरी उनसे बात न हो सकी। कप्तान साहब को मैंने करीब 50 से अधिक बार फोन किया।

मनोज कुमार ने कहा कि अगर हमें खाना खराब मिलेगा तो हम ड्यूटी के दौरान बीमार हो सकते हंै। जिसके बाद हम पर दंडात्मक कर्रवाई की जाती है। मेरी शिकायत के चलते मुझसे मेरा फोन ले लिया जाता है और दंडातमक कार्रवाई की धमकी भी दी गई। मेरी सुनने वाला कोई नहीं है। सिपाही ने बताया कि जब अधिकारी मेस का खाना चेक करकने के लिए पहुंचते हैं तो उस दिन का खाना ठीक दिया जाता है लेकिन बाद में निम्न स्तर का खाना मिलता है। मनोज कुमार ने यह भी कहा कि मुझे छुट्टी नहीं चाहिए थी लेकिन उसके बाद मुझे जबरन सात दिनों के लिए छुट्टी पर भेजा गया और कहा गया कि त्योहार है घर चले जाओ।

  • Related Posts

    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई
    • TN15TN15
    • March 20, 2026

    उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के क्वार्सी थाने…

    Continue reading
    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत
    • TN15TN15
    • March 20, 2026

    रात के अंधेरे में हरियाली का सफाया दिन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    • By TN15
    • March 20, 2026
    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल

    • By TN15
    • March 20, 2026
    विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है