Site icon Thenews15.in

सेक्टर-94 में ग्रीन बेल्ट में लगी आग

ऋषि तिवारी
नोएडा। सेक्टर-94 नोएडा के स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग के सामने बनी ग्रीन बेल्ट में शुक्रवार दोपहर में आग लग गई। आग ने मिनटों में ही भीषण रूप ले लिया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर दमकल की दो गाडिय़ों ने 20 मिनट पर आग पर काबू पा लिया। आग इतनी तेज थी कि इससे उठने वाला धुआं कई किलोमीटर तक से देखा जा रहा था। फिलहाल आग को बुझा दिया गया है। कोई जनहानि नहीं है।

सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर दमकल की दो गाडिय़ों को भेजा गया। आग की वजह कोई जलती हुई चीज जैसे बीड़ी या माचिस की तीली हो सकती है। हवा तेज होने की वजह से आग फैल गई। तापमान ज्यादा होने से ग्रीन बेल्ट में लगे पेड़ ओर झाडिय़ां काफी सूखी थी। इसलिए आग तेजी से फैली। इस दौरान वहां से निकलने वाले यातायात को कुछ देर के रोका गया। जिसके बाद आग को बुझा दिया गया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।

Exit mobile version