गोरौल में घर में लगी आग, दो गैस सिलेंडर ब्लास्ट

 लाखों की संपत्ति खाक

वैशाली। मोहन कुमार सुधांशु।

गोरौल नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 स्थित मो. रहमत अली के घर में सोमवार की रात अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि पूरा घर जलकर राख हो गया। इस घटना में घर में रखा लाखों रुपये का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के दौरान घर में रखे दो गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट कर गए, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई।

मालूम हो कि रहमत अली स्वयं जेल में हैं और उनके अन्य परिजन भी घर छोड़कर फरार हैं। मामला यह है कि गृहस्वामी का पुत्र सविर अली अपनी एक छात्रा को लेकर फरार है। इसी मामले में पुलिस ने रहमत अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

आग कैसे लगी, रहस्य बरकरार:

आग कैसे लगी, इसे लेकर ग्रामीणों के बीच अलग-अलग चर्चाएं हो रही हैं। अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि बिजली के पोल के ऊपर का तार जला हुआ पाया गया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हालांकि, स्थानीय ग्रामीण शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

आगजनी को लेकर मारपीट और साजिश का आरोप:

वहीं दूसरी ओर रहमत अली की पत्नी शैमूल निशा ने आरोप लगाया है कि उनके घर में जानबूझकर आग लगाई गई है। उन्होंने चकब्यास गांव के गरीबनाथ महतो सहित सात लोगों पर आग लगाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोपियों में एक महिला का नाम भी शामिल है।

थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि शैमूल निशा के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस आगलगी घटना की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    • By TN15
    • March 20, 2026
    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल

    • By TN15
    • March 20, 2026
    विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल