Site icon Thenews15.in

जरा सी सावधानी एवं तत्परता रोक सकता है अग्निहादसा

 सकरा अग्निशमन टीम ने बन्दरा के गांवों में चलाया जागरूकता अभियान,  महिलाओं एवं युवाओं को किया गया जागरूक, कई प्रयोग कर लोगों के तोड़े झिझक

दीपक तिवारी 

मुजफ्फरपुर। अग्निशमन विभाग सकरा की टीम के द्वारा बन्दरा प्रखंड के बड़गांव पंचायत के करैला एवं आसपास के गांव में शुक्रवार को चौपाल लगाकर और नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर अग्नि आपदा को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। खासकर महिलाओं एवं युवाओं को जागरुक किए गए एवं उनके जागरूकता के लिए अभियान चलाया गया।सकरा अग्निशमन टीम के कर्मी एवं पदाधिकारी ने बताया कि अग्नि हादसा की स्थिति में जरा सी सावधानी और तत्परता बड़े हादसे को रोक सकता है। किचन,खेत खलिहान,घर-बथान कहीं भी अलाव या चूल्हा जलाने की स्थिति में बाल्टी में पानी और गिला कपड़ा पास में जरूर रखना चाहिए, ताकि अग्नि हादसा की स्थिति में त्वरित रूप से इसका सतर्कता से प्रयोग कर आग को तत्काल में ही नियंत्रित किया जा सकता है। इसके तरीके बताए गए।गैस सिलेंडर में आग लगने पर कैसे उस पर स्वचालित एवं त्वरित रूप से काबू पाएं। इसका कई प्रयोग कर लोगों को समझाया एवं हादसा की स्थिति में ऐसा प्रयोग करने की भी अपील लोगों से की।

Exit mobile version