बुढ़ाना-(मु.नगर) सपा नेता मोहम्मद मोइन सिद्दीकी द्वारा PDA पखवाड़ा के अंतर्गत बुढ़ाना विधानसभा के देहात सफ़ीपुर पट्टी में आयोजित जनसभा की गई, जिसमें मुख्यअतिथि के रूप मे बुढ़ाना विधानसभा से प्रबल दावेदार डॉ. सत्येंद्र पाल ( प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक सभा)रहे! डॉ. सत्येंद्र पाल ने कहा कि स्व . मुलायम सिंह यादव की अधूरी लड़ाई को लड़ने का काम अखिलेश यादव PDA के रूप मे बखूबी निभा रहे, जिसकी आवाज संसद में PDA के रूप मे पूरा देश और दुनिया देख रहीं हैं, उन्हीं स्व . मुलायम सिंह यादव की विचारधारा को मानते हुवे उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए शिक्षण के साथ साथ राजनीति में आया हूं,2027 में समाजवादी सरकार बने उसी प्रण के साथ राजनीतिक पद से पहले पिछड़ा, दलित, मुस्लिम (PDA) के हितों की लड़ाई जीवन भर सर्वोपरि रहेगी!मुख्यवक्ताओं में रविंद्र प्रधान जोगी, योगेश बालियान, जमशेद अंसारी, फैसल अंसारी रहे, सभा की अध्यक्षता अली हसन अंसारी संचालन मोमिन सिद्दीकी ने किया, जनसभा में उपस्थित श्यामा मिराशी , मुस्तकीम अल्वी, मुनफेद अल्वी, फरमान सिद्दीकी, राजा, अल्ताफ, नौशाद राकेश पाल, किशोरी जाटव सहित सेंकड़ों युवा बुजुर्ग रहे!!
पद से पहले पी.डी.ए. के हितों की लड़ाई सर्वोपरि

