कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 20 साल की लड़की ने पारिवारिक झगड़े से तंग आकर गंगा पुल से कूदने की कोशिश की। वो रोते-रोते हवा में उछल पड़ी, लेकिन तभी एक 25 साल के युवकने ‘फरिश्ता’ बनकर उसे बचा लिया।
क्या हुआ था आखिर?
दरअसल लड़की पुल की रेलिंग से कूद चुकी थी, नीचे गंगा नदी का तेज बहाव था। आसपास लोग चिल्ला रहे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा।
राहुल जो पास ही मोटरसाइकिल पर जा रहे थे ने बिना सोचे-समझे बाइक रोकी, रेलिंग पर चढ़े और हवा में ही लड़की का हाथ पकड़ लिया। वो खुद भी आधा बाहर लटक गए, लेकिन मजबूती से खींचकर उसे वापस पुल पर खींच लिया। यह पूरा वीडियो CCTV में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
लड़की को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ वो सुरक्षित हैं। राहुल को लोकल पुलिस ने सम्मानित किया और ‘साहसी नागरिक’ अवार्ड दिया।








