Site icon Thenews15.in

किसानों को एकजुट होना होगा : रतनमान

राष्ट्रीय किसान महापंचायत में किसानों किया कूच

करनाल, (विसु)। मुजफ्फरनगर में आयोजित की गई राष्ट्रीय किसान महापंचायत में किसानों के एक बड़े जत्थे ने कूच किया। जत्थे की अगुवाई भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने की। मेरठ रोड के नगला चौक के समीप बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए जहां से किसानों ने नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय किसान पंचायत में शामिल होने के लिए कूच किया। ओ उत्तरी हरियाणा प्रभारी मेहताब कादयान ने इस अवसर पर कहा कि किसानों को एकजुट होकर सरकार की किसान विरोधी नीतियों का मुकाबला करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने बताया कि इस राष्ट्रीय किसान महापंचायत का आयोजन राष्ट्रीय किसान मोर्चा के तत्वाधान में किया गया है। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि बाजार के लिए भेजा गया ड्राफ्ट पूर्ण रूप से किसानों को बर्बाद करने वाला है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जहां-जहां देश में डबल इंजन की सरकार है, वहां इस ड्राफ्ट को मंजूर किए जाने का अंदेशा है। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को एकजुट होकर किसान विरोधी ड्राफ्ट को रद्द करवाने के लिए जोरदार आंदोलन करना होगा। नहीं तो अनाज मंडिया खत्म हो जाएंगी। इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव श्याम सिंह मान, दीप राणा प्रदेश उपाध्यक्ष, हलका प्रधान गुरविंदर सिंह गोराया, साहब सिंह बाजवा, राजकुमार नौतना, अशोक रादौर, मानसिंह मुजाफ़त, बूटा सिंह, बलविंदर सिंह सिद्धू, वेदपाल सागवान, महेंद्र मढ़ान सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

Exit mobile version