Site icon Thenews15.in

Farmers Protest : पंजाब के बाद अब हरियाणा के भी टोल फ्री! किसानों का ऐलान कल से तीन घंटे नहीं लगेंगे पैसे

Farmers Protest: सरकार से बातचीत का रास्ता खुला रखने के साथ ही किसान आंदोलन को तेज करते जा रहे हैं। अब हरियाणा में टॉल फ्री करने का ऐलान किया है। UP के लिए भी ऐसी ही घोषणा किसान यूनियन ने की है।

Farmers Protest News : किसान अंदोलन को ओर मजबूत बनाने के लिए अब भारतीय किसान यूनियन ने बड़ा फैसला लिया है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने गुरुवार (15 फरवरी) को ऐलान किया है कि कल से 3 घंटे हरियाणा के भी टोल फ्री कर दिए जाएंगे।
वहीं 17 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन की तरफ से ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी टोल को फ्री करने के लिए किसान आगे बढ़ेंगे। आज भारतीय किसान यूनियन की बैठक कुरुक्षेत्र के चाढूनी गांव में हुई जहां यह फैसला लिया गया है।

Exit mobile version