Site icon Thenews15.in

किसानों को जलवायु अनुकूल कृषि तकनीक अपनाने की जरूरत

खरीफ किसान चौपाल में कृषि ज्ञान वाहन के माध्यम से किसानों को दी गई कृषि संबंधित जानकारी

सुभाषचंद्र कुमार

समस्तीपुर । बिहार सरकार के कृषि विभाग के द्वारा मंगलवार को खरीफ फसल को लेकर कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर और हजपुरवा पंचायत में चौपाल का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के द्वारा संचालित कृषि ज्ञान वाहन ने भी किसानों को जागरूक किया। चौपाल में कृषि ज्ञान वाहन के माध्यम से किसानों के बीच कृषि संबंधित संचालित कई योजनाओं की जानकारी दिया गया। साथ ही विभिन्न फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए मिट्टी जांच के आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग के बारे में बताया गया।

पदाधिकारी द्वारा खरीफ फफूंदनाशी एवं कीटनाशक से बीज उपचार, सिंचाई के लिए जल प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण एवं समेकित की किट तथा पोषक तत्व प्रबंधन से संबंधित जानकारी साझा किया। किसान चौपाल में खरीफ मौसम में लगाए जाने वाले फसलों में कीट व्याधि का नियंत्रण एवं इसमें लगने वाले प्रकोप को कम करने के उद्देश्य अनुशंसित बीजों की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी।

किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती विशेष कर खरीफ फसलों सब्जी की खेती मोटे अनाज जैसे मडुआ, बाजरा की खेती, धान बीज तथा जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तकनीकों को अपनाने एवं कृषि से संबंधित विभागों की योजना और तकनीकों की जानकारी दी गई।

Exit mobile version