
किरतपुर (बिजनौर) । किरतपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम ताहरपुर में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में बी डी ओ पहुंचे। किसान मजदूर संगठन के बैनर तले चल रहे धरने में उपस्थित लोगों ने और गांव की समस्या और रास्तों से अवगत कराया और ज्ञापन दिया। धरने में उपस्थित संगठन के जिला अध्यक्ष नवबहार सिंह गहलोत, तहसील अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, तहसील सचिव प्रवेश कुमार तहसील सचिव हेमेंद्र कुमार, तहसील महासचिव जितेंद्र कुमार, तहसील उपाध्यक्ष गंभीर सिंह, मीडिया प्रभारी अमित कुमार, तहसील अध्यक्ष गौरव कुमार मोहम्मदपुर देवमल, किसान नेता निर्भय सिंह, कृष्ण कुमार, तहसील सचिव अश्विनी कुमार, जिला सचिव हेमंत कुमार ग्राम अध्यक्ष परम सिंह बीटीसी मेंबर कुलदीप ग्राम प्रधान पति राजकुमार एवं दूसरे ग्रामीणों ने समस्या से अवगत कराया।

