रूस-यूक्रेन युद्ध का फायदा किसानों को, MSP से ज्यादा मिल रहा गेहूं का दाम

द न्यूज 15 

चंडीगढ़। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध से भले ही पूरी दुनिया प्रभावित हो रही हो पर इस जंग का फायदा भारतीय किसानों को मिलता दिखाई दे रहा है। दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध के चलते दुनिया भर में गेहूं की मांग बढ़ रही है। अब इसका असर देश में भी दिखाई दे रहा है।  केंद्र सरकार की ओर से गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,015 रुपये प्रति क्विंटल है पर बाजार में यह दाम 2,250 से लेकर 2,300 रुपये तक है।
यही वजह है कि पंजाब सरकार इस बार गेहूं की 10 लाख टन कम खरीद कर रही है। यह माना जा रहा है कि यूक्रेन और रूस में युद्ध के चलते किसान गेहूं की फसल का एक हिस्सा बचाकर रखेंगे ताकि उसे भविष्य में वह निजी कारोबारियों को बेच सकें। दरअसल यूक्रेन युद्ध के चलते दुनिया भर में गेहूं की कमी हो गई है। शिकागो के वादा कारोबार में गेहूं की कीमत में  40 फीसदी तक की वृद्धि की गई है। दरअसल रूस और यूक्रेन दोनों ही गेहूं के बड़े निर्यातक देश हैं। युद्ध के चलते ये दोनों ही देश गेहूं का निर्यात नहीं कर पर रहे हैं।
गौरतलब है कि हमारे देश में हर वर्ष गेहूं का एमएसपी सरकार की ओर से तय किया जाता है।  निजी कारोबारी एमएसपी से कम गेहूं खरीदते रहे हैं। इस बार यूक्रेन और रूस के बीच छिड़े युद्ध ने हालात को बदल दिए बदल दिए हैं और किसानों को अपनी फसल के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

ईरान-अमेरिका/इजरायल तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait…

Continue reading
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

खाड़ी क्षेत्र में ईरान, इजरायल और संयुक्त राज्य…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

  • By TN15
  • March 17, 2026
समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

  • By TN15
  • March 17, 2026
होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

  • By TN15
  • March 17, 2026
व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

  • By TN15
  • March 17, 2026

डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

  • By TN15
  • March 17, 2026
डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध