Site icon Thenews15.in

एमएस कालेज में भौतिकी विभाग के सहायक पद पर रहे रत्नेश सिन्हा को दी गई विदाई

 बताया उनकी कार्यशैली अनुकरणीय

मोतिहारी। एमएस कॉलेज मोतिहारी में भौतिकी विभाग के वरीय सहायक सह इग्नू के पूर्व सहायक रत्नेश कुमार सिन्हा का कालेज कर्मियों ने भावभीनी विदाई समारोह पूर्वक किया। बताया कि वरीय सहायक भौतिक विभाग सह पूर्व सहायक इग्नू (46025) श्री सिन्हा एमएस कॉलेज, मोतिहारी में अपनी 27 वर्षों की सेवा निष्ठा पूर्वक पूर्ण कर सेवा निवृत हुए। जिम्मेदारी पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन कर आज अन्य कालेज कर्मियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। बताया कि उन्हें 31 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत होनी थी। लेकिन 24 दिसंबर 2024 से 01 जनवरी 2025 तक क्रिसमस को लेकर होने वाले अवकाश के कारण उनकी विदाई समारोह आज ही विधिवत सम्पन्न की गई। विदाई समारोह आयोजित करने वाले कालेज कर्मियों में राजू सिंह शमीम खां, कृष्णा मोहन, प्रहलाद स्वाईन एवं अन्य कर्मचारी गण शामिल थे। जिन्होंने उनकी सुखमय जीवन की कामना करते हुए श्रद्धा पूर्वक विदाई की।

Exit mobile version