Site icon Thenews15.in

विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर पूसा प्रखंड के मध्य विद्यालय कुबौलीराम में प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी रेणु के सेवानिवृति के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक मुकेश कुमार ने की।

मौके पर उपस्थित सभी ने सेवानिवृत शिक्षिका को फूल माला और उपहार देकर सम्मानित किया। सभी वक्ताओं उनके कार्यक्षमता और कुशल व्यवहार की तारीफ की। मौके पर शिक्षक हृदेश नारायण, सोहैल अख्तर, परवेज आलम,नागेंद्र कुमार, अमृता कुमारी,पल्लवी कुमारी,स्तुति, श्वेता तिवारी, राघवेंद्र कुमार,मुकेश कुमार आदि मौजूद थे ।

Exit mobile version