Site icon Thenews15.in

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से मिले निर्दोषों के परिजन, न्याय की गुहार

भोपा क्षेत्र के युवाओं की गिरफ्तारी पर परिजनों का रोष, सर्व खाप पंचायत ने भी उठाए सवाल

 

मुजफ्फरनगर की भोपा पुलिस द्वारा भोपा क्षेत्र के कई निर्दोष युवाओं को हथियारों की तस्करी और मुठभेड़ जैसे गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के मामले में परिजनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बिना ठोस सबूतों के युवाओं को फंसाया है, जिससे पूरे क्षेत्र में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

परिजनों ने सुनाई पूर्व मंत्री को दर्दभरी कहानी

आज भोपा थाना क्षेत्र के कई परिजनों ने डॉ. संजीव बालियान से भेंट कर अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके बेटों को गलत तरीके से गिरफ्तार किया है और झूठे मामलों में फंसाया है। परिजनों ने कहा हमारे बच्चे निर्दोष हैं। परिजनों ने न्याय की मांग मंत्री ने की है।

सर्व खाप पंचायत ने भी उठाए सवाल

इस मामले को लेकर भोकरहेड़ी में सर्व खाप सर्व समाज की पंचायत भी आयोजित की गई थी, जिसमें पुलिस की कार्रवाई को अन्यायपूर

Exit mobile version