Site icon Thenews15.in

एवियर कालेज में एक्सपर्ट टाक का आयोजन हुआ

देव मणि शुक्ल

नोएडा सेक्टर 62 स्थित एवियर कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में रिसेंट एडवांसमेंट इन रिसर्च मैथर्ड विषय पर एक एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की रिसर्च सेल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता गलगोटिया यूनिवर्सिटी के एसोसिएट डीन डॉ. ललित कुमार शर्मा ने शोध पद्धति के पारंपरिक और आधुनिक दृष्टिकोणों के बीच के अंतर को स्पष्ट करते हुए बताया कि किस प्रकार आज के युग में जटिल और बहुआयामी समस्याओं के समाधान हेतु शोधकर्ताओं को नवीन उपकरणों और तकनीकों का सहारा लेना आवश्यक है।
डॉ. शर्मा ने विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, प्रिडिक्टिव एनालिटिक्स और बिग डाटा की भूमिका से भी सभी को अवगत कराया।
एवियर के एकेडमिक डीन डॉ. अभिषेक स्वामी ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम शोधकर्ताओं को वैश्विक स्तर पर प्रचलित आधुनिक शोध तकनीकों से जोड़ते हैं। इससे न केवल उनका ज्ञानवर्धन होता है बल्कि उन्हें शोध को समाज और उद्योग जगत की वास्तविक चुनौतियों से जोड़ने की प्रेरणा भी मिलती है।

Exit mobile version