Site icon Thenews15.in

कब्जा परिवर्तन एवं अवैध कब्जे को कब्जा मुक्त करना सुनिश्चित करें ताकि चकबंदी कार्य में आवश्यक तेजी लाई जा सके। जिलाधिकारी

अनुज कुमार शर्मा 

बिजनौर। जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर ने चकबंदी कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए एसओसी चकबंदी एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि कब्जा परिवर्तन अथवा अवैध कब्जा प्रकरणों को कब्जा मुक्त करने के लिए संयुक्त रूप से टीम बनाकर कब्जा परिवर्तन एवं अवैध कब्जे को कब्जा मुक्त करना सुनिश्चित करें ताकि चकबंदी कार्य में आवश्यक तेजी लाई जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि झालू, बिजनौर तथा हल्दौर सहित जिन क्षेत्रों में चकबंदी प्रक्रियाधीन है, उनको जल्द से जल्द पूर्ण कराना सुनिश्चित करें ताकि उक्त क्षेत्रों को चकबंदी प्रक्रिया से बाहर किया जा सके। उन्होंने सभी चकबंदी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अपने दायित्वों के निर्वहन के प्रति किसी भी स्तर पर लापरवाही न करें और कार्य पूर्ण समयबद्वता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न करें।
जिलाधिकारी श्रीमती कौर आज शाम 04ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दे रहीं थी।
उन्होंने एसओसी चकबंदी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सीओ, ऐसीओ एवं कानूनगो के कार्यों की प्रगति प्रतिदिन समीक्षा करें और जिस स्तर पर भी लापरवाही होना प्रकाश में आए उनके विरुद्ध तत्काल कार्यवाही अमल में लाएं। उन्होंने चकबंदी अधिकारीयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन स्तर से चकबंदी कार्यों की मॉनिटरिंग की जाती है, इसलिए उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और सभी कार्य समयबद्वता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी चकबंदी अधिकारियों को निर्देशित किया कि 05 वर्ष या उससे अधिक वर्षों के वादों के निस्तारण को प्राथमिकता देते हुए निश्चित दायरे के अंतर्गत वादों का निस्तारण में तेज़ी लाएं और ज़्यादा से ज़्यादा वादों एवं आपत्तियों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
इस अवसर पर एसओसी चकबंदी संजय कुमार शर्मा, सीओ, एसीओ, कानूनगों, लेखपाल सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Exit mobile version