नोएडा में लूटपाट करने वाला के साथ मुठभेड़

ऋषि तिवारी
नोएडा। सेक्टर 15-ए नोएडा में फेज वन थाना पुलिस और बाइक सवार बदमाशों की शनिवार रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गए और वहीं एक बदमाश को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि एक बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब भी रहा है। पुलिस को मौके से एक तमंचा, लूटे हुए जेवरात, नगदी व घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद करने का दावा किया है।

एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि थाना फेस-1 पुलिस द्वारा गोल चक्कर से दिल्ली की ओर जाने वाले रास्ते पर सेक्टर 15ए के पीछे स्थित गंदे नाले की पटरी कट पर चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। जो पुलिस को देख कर सेक्टर 16 की तरफ जाने वाले गंदे नाले की पटरी पर भागने लगे और उनकी बाइक फिसल गई। पैदल भागते हुए बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

वहीं फरार दो बदमाशों की तलाश में काबिंग की गई। जिसमें उसका साथी गिरफ्तार हो गया। तीसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। घायल बदमाश कयी पहचान शाहरुख, निवासी 27/26 त्रिलोक पूरी थाना मयूर विहार फेस 1 व काबिंग के दौरान पकड़े गए बदमाश की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी सरफराज के रूप में हुई। घायल शाहरूख को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से तीन सोने की चेन, 5300 रुपये नकद व एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तार बदमाशों पर एक दर्जन से ज्यादा लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज है।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा