Site icon Thenews15.in

नोएडा में चेकिंग के दौरान मुठभेड़, दो घायल

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा पुस्ता रोड पर चेकिंग की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध बाइक सवार दो व्यक्तियों को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया। जिसपर संदिग्ध बाइक सवार बैरियर से बचकर भागने का प्रयास करने लगे, जिससे उनकी मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराकर फिसल गई। इसके बाद बदमाशों द्वारा स्वयं को घिरता देख पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

जिसकी पहचान गौरव उर्फ तुषार पुत्र लाखे बंजारा निवासी शाहपुर, थाना सेक्टर-126, नोएडा के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से गाजियाबाद से चोरी मोटरसाइकिल, 1 तमंचा .315 बोर मय एक खोखा व दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुए हैं। घायल बदमाश का साथी अंधेरे में झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग गया, जिसकी तलाश हेतु कांबिंग की जा रही है। घायल अभियुक्त द्वारा थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के अंतर्गत ई रिक्शा व जेपी विशटाउन से स्क्रैप चोरी करना कबूला है। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version