इमरान हाशमी को कई सालों से एक अदद हिट की तलाश थी और एक्टर की लेटेस्ट रिलीज सीक्वल फिल्म आवारापन 2 ने उनकी ये ख्वाहिश पूरी कर दी है। ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर तलहका मचा रही है, यहां तक कि ये महज 5 दिनों में अपनी लागत से दुगनी ये भी ज्यादा कमाई कर चुकी है। इसी के साथ इस फिल्म ने वो कर दिखाया है जो बस इस साल रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कर पाई है।
‘आवारापन 2’ ने पांच दिनों में कितनी की कमाई?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पांचवें दिन, ‘आवारापन 2’ ने 9.75 करोड़ की नेट कमाई की. इसी के साथ इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 100.75 करोड़ रुपये हो गया है जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 120.33 करोड़ रुपये हुई है।
विदेशों में, फिल्म ने पांचवें दिन 2.00 करोड़ कमाए, जिससे उसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 23.80 करोड़ हो गया है. इस तरह, फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 144.13 करोड़ हो गया है।
धुरंधर 2 के बाद ऐसा करने वाली साल की दूसरी फिल्म बनी
ता दें कि ‘आवारापन 2’ की लागत 45 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसने रिलीज के 5 दिनों में 100.75 करोड़ की नेट कमाई की है. ऐसे में महज पांच दिनों में इसने 55.75 करोड़ का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) हासिल किया है, जो 123.88% रिटर्न के बराबर है। इसी के साथ ये फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर ‘हिट’ का दर्जा हासिल कर चुकी है. बता दें कि बॉलीवुड के लिए, ‘धुरंधर 2’ के बाद 2026 की यह दूसरी फ़िल्म है जिसने यह उपलब्धि हासिल की है. बाकी सभी सफल फ़िल्मों को ‘प्लस’ का दर्जा मिला था।
‘आवारापन 2’ को मिलेगा सुपहिट का टैग?
‘आवारापन 2’ ने आसानी से हिट का टैग तो हासिल कर लिया है. अब ये सुपरहिट बनने के चक्कर में है। हालांकि इस टैग को हासिल करने के लिए इसे 150% रिटर्न हासिल करना होगा, फिल्म की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखते हुए तो ये बुधवार या फिर गुरुवार तक सुपरहिट बन सकती है।
‘आवारापन 2’ के बारे में
नितिन कक्कड़ की डायरेक्ट की हुई और विशेष फिल्म्स के बैनर तले विशेष भट्ट की प्रोड्यूस की हुई ‘आवारापन 2’, 2007 की फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पटानी और शबाना आजमी भी हैं. बॉक्स ऑफिस पर इस फ़िल्म का मुकाला सनी देओल और राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से हुआ है और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में यह उससे कहीं आगे निकल गई है।

