भारत-पाकिस्तान संबंध सुधारने की कवायद!

पीएम मोदी भेज सकते हैं शहबाज शरीफ को बधाई पत्र

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। पाकिस्तान और भारत के संबंध में ऐसे हैं कि कितनी भी कोशिश कर लें पर किसी न किसी बात पर बिगड़ ही जाते हैं। भले ही जम्मू-कश्मीर से धारा 370  हटा दी गई हो पर पाकिस्तान है कि जम्मू-कश्मीर का राग छोड़ने को ही तैयार नहीं। अब जब इमरान खान की सरकार गई है और शहबाज शरीफ की आई है तो फिर से संबंध सुधारने की कवावद भारत ने की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को बधाई दी है। अब यह खबर है कि वह जल्द ही शरीफ को वह बधाई पत्र भी भेज सकते हैं। पाक में नई सरकार बनने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने पर जोर दिया जा सकता है।दरअसल रविवार को इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए बाहर करने के बाद शरीफ सोमवार को मुल्क के नए पीएम बन गए हैं। न्यूज18 ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि पीएम मोदी पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बधाई पत्र भेज सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि पीएम मोदी के पत्र में दोनों देशों के आतंक और हिंसा  से मुक्त होने की जरूरत पर जोर दिया जा सकता है। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि अभी तक दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन आने वाले समय ऐसा हो सकता है। पीएमओ के अनुसार, सोमवार को पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए शरीफ को बधाई दी थी और शांति की बात कही थी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मियां मुहम्मद शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई। भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है, ताकि हम अपनी विकास चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें और अपने लोगों की भलाई और समृद्धि को सुनिश्चित कर सकें।’ 342 सदस्यों वाली नेशनल असेंबली में शरीफ 174 मतों के साथ पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री बने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 155 सीटों वाली तहरीक-ए-इंसाफ ने सत्र का बहिष्कार किया और सभा से इस्तीफा देने का फैसला किया। इधर, नव निर्वाचित पीएम पहले ही इमरान खान के ‘विदेशी साजिश’ वाले दावे को ‘ड्रामा’ बता चुके हैं।

Related Posts

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

खाड़ी क्षेत्र में ईरान, इजरायल और संयुक्त राज्य…

Continue reading
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

मिडिल ईस्ट में चल रही ईरान वॉर ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

  • By TN15
  • March 16, 2026
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

  • By TN15
  • March 16, 2026
सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार