पूर्वी चंपारण टू सीतामढ़ी लव स्टोरी!

 जमीन नापने वाली मैडम से प्यार,  लड़की का इनकार और लड़के का वीडियो प्लान

 सीतामढ़ी। प्यार और मुहब्बत! यह एक ऐसा रोग है, जो किसी को लग गया तो जल्दी खत्म नहीं होता है। इस रोग में व्यक्ति वह किसी भी हद तक चला जाता है। न तो उसे भूख-प्यास की चिंता रहती है और जान की ही। यानी इस प्यार वाले रोग से पीड़ित युवक हो या युवती को प्यार को पाने के सिवा कुछ नहीं सूझता है। प्यार में दीवाने/दीवानी युवक और युवती की एक पर एक किस्से सुनने को मिलते रहे हैं। सीतामढ़ी में भी एक मामला उजागर हुआ है। दरअसल, युवक और युवती पूर्वी चंपारण के निवासी हैं, पर प्यार से जुड़ी घटनाएं सीतामढ़ी की है। यह मामला एकतरफा प्यार का है।
सरकारी महिला कर्मचारी (अमीन) युवक से परेशान है। वह उससे लगातार छेड़खानी कर रहा है। महिला कर्मचारी का जीना मुहाल कर दिया है। यानी महिला का दिन का चैन और रात की नींद छीन लिया है। इस सनकी युवक से परेशान महिला अमीन काफी सहन के बाद जब सिर से ऊपर पानी चला गया, तो पुलिस की शरण में पहुंची है और युवक की सारी करतूतों की जानकारी दी है। यानी उसने सनकी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
गौरतलब है कि सीतामढ़ी जिले में फिलहाल भूमि के विशेष सर्वे का काम चल रहा है। इस काम में महिला बतौर अमीन बहाल है। वह मूल रूप से पूर्वी चंपारण जिले की निवासी है। फिलहाल सीतामढ़ी के डुमरा स्थित नेहरू भवन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। वह डुमरा के ही एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहती है। बताया गया है कि महिला अमीन बेतिया के जिस कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, उसी कॉलेज से सनकी युवक भी पढ़ाई की थी। एकतरफा प्यार में पागल नितेश कुमार नामक युवक पूर्वी चंपारण जिले के गम्हरिया गांव का निवासी है।
प्राथमिकी के अनुसार, नितेश कुमार सीतामढ़ी पहुंच कर महिला अमीन को परेशान कर रहा है। इतना ही नहीं, उसे युवक द्वारा धमकी भी दी जा रही है। सनकी युवक महिला अमीन पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा है, अन्यथा वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। यह सनकी महिला अमीन के साथ प्रशिक्षण ले रहे उसके सहपाठियों को भी कॉल कर अमीन की शिकायत कर रहा है।

  • Related Posts

    जीतन राम मांझी ने किया चंद्रशेखर पर पलटवार, भारत आर्थिक रूप से आ गया है सातवें स्थान पर 

    द न्यूज 15 ब्यूरो  पटना। विधानसभा चुनाव की घोषणा भले ही न हुई हो पर आरजेडी नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को पाखंडियों…

    गया में ‘नीले ड्रम’ वाली साजिश का खुलासा

    -पत्नी पर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप -कॉल रिकॉर्डिंग में मेरठ केस की चर्चा -रेलवे कर्मचारी ने डीआरएम और पुलिस को दी शिकायत -कहा:पत्नी साले के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 1 views
     हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

    पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 1 views
    पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

    कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 1 views
    कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

    “अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 2 views
    “अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

    शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 1 views
    शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

    नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 2 views
    नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस