ब्रह्मास्त्र” नाम से पौने तीन किलोमीटर लंबी मालगाड़ी पूर्व मध्य रेलवे ने चलाई

राम नरेश

पटना। पूर्व मध्य रेल द्वारा पहली बार एक साथ चार मालगाड़ियों के रेक को जोड़कर पौने तीन किलोमीटर लंबा लांग हॉल मालगाड़ी ‘‘ब्रह्मास्त्र‘‘ चलाया है।

इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी। उन्होंने बताया कि परिचालनिक दक्षता में वृद्धि को लेकर पूर्व मध्य रेल निरंतर क्रियाशील है। इसी क्रम में दिनांक 30 जुलाई को पहली बार एक साथ चार बॉक्सन रेक का संयोजन कर तैयार किए गए ‘‘ब्रह्मास्त्र‘‘ लांग हॉल मालगाड़ी का परिचालन किया गया। लगभग पौने तीन किलोमीटर लंबे ‘‘ब्रह्मास्त्र‘‘ को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गंजख्वाजा से धनबाद मंडल के लिए रवाना किया गया।
चार मालगाड़ियों को जोड़कर बनाए गए ‘‘ब्रह्मास्त्र‘‘ की लंबाई लगभग पौने तीन किलोमीटर रही। संयोजन के पश्चात चार मालगाड़ीयुक्त ‘‘ब्रह्मास्त्र‘‘ को गंजख्वाजा से धनबाद मंडल के टोरी के लिए रवाना किया गया। लगभग 37.5 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत गति के साथ बीडी सेक्शन होते हुए लगभग 335 किलोमीटर की यात्रा के बाद ‘‘ब्रह्मास्त्र‘‘ गढ़वा रोड के रास्ते धनबाद मंडल के अंतर्गत टोरी पहुंची। परिचालन की दृष्टि से पूर्व मध्य रेल का पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल भारतीय रेल के व्यस्ततम रेल मंडलों में से एक है। रेल परिचालन को गतिमान रखने के साथ धनबाद मंडल से कोयला आदि के त्वरित परिवहन के लिए परीक्षण कर लदान हेतु तैयार खाली मालगाड़ियां नियमित उपलब्ध कराने में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल की अति महत्वपूर्ण भूमिका है। एक साथ चार मालगाड़ियों को जोड़कर बने ‘‘ब्रह्मास्त्र‘‘ का सफल परिचालन पूर्व मध्य रेल की परिचालनिक दक्षता का द्योतक है, जिससे माल लदान एवं परिवहन में और तेजी लाने में मदद मिलेगी।
‘‘ब्रह्मास्त्र‘‘ के सफल परिचालन के एक दिन पहले 29 जुलाई को पहली बार एक साथ तीन मालगाड़ियों का संयोजन कर ‘‘त्रिशुल‘‘ का भी परिचालन किया गया, जिसे गंजख्वाजा से धनबाद मंडल के लिए रवाना किया गया था।

  • Related Posts

    कांग्रेस जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश

    पश्चिम चंपारण/बिट्टू कुमार,बेतिया। स्थानीय जिला कार्यालय केदार आश्रम तिलक मैदान के सभागार में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अभिनव तिवारी संगम का आगमन हुआ। कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र…

    पहलगाम आतंकी हमले पर भाषण नहीं एक्शन चाहता है देश ?

    चरण सिंह  पहलगाम आतंकी हमले में भले ही केंद्र सरकार का रोल लापरवाही भरा रहा हो फिर भी कांग्रेस को पीएम मोदी का बिना सिर वाला फोटो गायब दिखाकर पोस्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सभा के माध्यम से सीटू नेताओं ने कर्मचारियों से 20 मई की हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया

    • By TN15
    • April 29, 2025
    • 0 views
    सभा के माध्यम से सीटू नेताओं ने कर्मचारियों से 20 मई की हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया

    अक्षय तृतीया: समृद्धि, पुण्य और शुभारंभ का पर्व

    • By TN15
    • April 29, 2025
    • 1 views
    अक्षय तृतीया: समृद्धि, पुण्य और शुभारंभ का पर्व

    जनपद को प्राकृतिक खेती के लिए 10 क्लस्टर बनाने का लक्ष्य मिला

    • By TN15
    • April 29, 2025
    • 1 views
    जनपद को प्राकृतिक खेती के लिए 10 क्लस्टर बनाने का लक्ष्य मिला

    युवा चिकित्सक डा. कौस्तुभ आइकन आफ होम्योपैथी पुरस्कार से सम्मानित

    • By TN15
    • April 29, 2025
    • 0 views
    युवा चिकित्सक डा. कौस्तुभ आइकन आफ होम्योपैथी पुरस्कार से सम्मानित

    कांग्रेस जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश

    • By TN15
    • April 29, 2025
    • 1 views
    कांग्रेस जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश

    पहलगाम आतंकी हमले पर भाषण नहीं एक्शन चाहता है देश ?

    • By TN15
    • April 29, 2025
    • 1 views
    पहलगाम आतंकी हमले पर भाषण नहीं एक्शन चाहता है देश ?