Site icon Thenews15.in

ऑपरेशन के दौरान युवक के पेट से निकला चाबी का गुच्छा-चाकू और नेलकटर

 देखते रह गये डॉक्टर्स

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण से हैरान करने वाली खबर आई है। पेट में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर ने जब एक्स-रे करवाया तो प्लेट को देखकर हैरान रह गये फिर परिजनों को इस बात की जानकारी दी कि मरीज के पेट में लोहे का सामान दिख रहा है। डॉक्टर ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी। जब परिजन तैयार हुए तब डॉक्टरों की टीम ने युवक के पेट का ऑपरेशन किया तो उसमें से जो निकला उसे देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गये. युवक के पेट से चाकू-चाबी का गुच्छा और नेल कटर निकाला गया। पेट के अंदर से लोहे का सामान मिलने से परिजन भी दंग रह गये। वही अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के परिजन जब यह बात जाने तो यह सोचने पर मजबूर हो गये कि यह कैसे हुआ? युवक की मां ने बताया कि वो मोतिहारी के चांदमारी इलाके में रहती हैं उनका बेटा यश मानसिक रूप से बीमार है। उसे लोहे खाने की आदत थी लेकिन इसकी जानकारी मां को भी नहीं थी।

Exit mobile version