गाजियाबाद। इंदिरापुरम की शिप्रा सनसिटी के सेंट्रल पार्क में नवरात्रि के अवसर पर स्वप्नलोक की थीम पर Bongotoru बोंगो तुरु समिति द्वारा मां दुर्गा का भव्य पंडाल सजाया गया है। धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी यहां पर होंगे। इसके लिए विशाल मंच, एलईडी स्क्रीन, और शानदार म्यूजिक सिस्टम के जरिए नाच गाना और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी है कार्यक्रम रोज शाम 7:00 बजे से 10:00 बजे तक होंगे इसमें बॉलीवुड और देश के विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार उपस्थित रहेंगे, आज बॉलीवुड की अभिनेत्री भाग्यश्री भी यहां उपस्थित रहेगी कार्यक्रम की।
तैयारी पिछले एक महीने से चल रही हैं जिसके लिए समिति के अध्यक्ष और सभी सदस्य गण भरपूर मेहनत कर रहे हैं, लोगों के लिए कई सारे फूड स्टॉल भी यहां पर लगाए गए हैं, आपको बता दें कार्यक्रम का यह 25वां वर्ष होने के कारण विशेष साज सज्जा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।








