अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो
नजीबाबाद। सोमवार को हुई तेज बारिश के कारण नगर नजीबाबाद की सड़कों पर जहां-तहां जल भराव की स्थिति दिखाई दी। जिसके कारण क्षेत्र वासियों घर से बाहर निकलना भी दूबर हो गया और नगर पालिका नजीबाबाद की पोल खुल गई।
जी हां तेज बारिश के कारण नजीबाबाद की सड़कों पर भारी मात्रा में जल भरा होने के कारण लोगों का जीवन अस्तव्यस्त हो गया और नगर पालिका नजीबाबाद के अध्यक्ष के वादों की पोल भी खुल गई। क्योंकि नगर पालिका अध्यक्ष ने चुनाव के द्वारा नजीबाबाद की जनता से यह वादा किया था कि उनके नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद नजीबाबाद की जनता को जल भराव जैसी स्थिति से निजात मिलेगी और नगर में किसी भी जगह जल भराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष के यह वादे खोखले दिखाई दे रहे हैं क्योंकि नगर में 1 दिन की बारिश से ही हर जगह जल भराव देखने को मिला जिसके कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर दिखाई दिए। जबकि नगर पालिका नजीबाबाद में विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ लीपापोती की जा रही है आखिर नगर की जनता को जल भराव की स्थिति से कभी निजात मिलेगी भी या नहीं यह कह पाना बड़ा ही मुश्किल है क्योंकि जो भी नगर पालिका अध्यक्ष चुनकर आता है वह नगर पालिका अध्यक्ष बनने से पहले नजीबाबाद के कुछ स्थानों को टारगेट करके चुनाव मैदान में उतरता है और चुनाव जीतने के बाद वह वाले भूल जाता है इसका जिम्मेदार कौन है।
तेज बारिश के कारण नजीबाबाद की मालन नदी उफान पर
मौसम खराब के कारण पहाड़ों पर लगातार मूसलाधार बारिश होने के कारण नजीबाबाद की मालन नदी सोमवार को उफान पर बहती हुई दिखाई दी जिसे देखकर यह लग रहा था कि मानो मालन नदी अपने साथ सब कुछ बहाकर ले जाएगी और उसका यह असर उसे समय देखने को मिला जब नजीबाबाद की कछियाना बस्ती जलमग्न दिखाई दी लोग सुरक्षित स्थानों पर जाते हुए दिखाई दिए अक्सर बरसात के मौसम में नजीबाबाद की मालन नदी उफान पर बहती हुई दिखाई देती है जिसका हर जाना नजीबाबाद की कछियाना बस्ती के लोगों को भुगतना पड़ता है। ज्यादा पानी आ जाने के कारण कछियाना बस्ती के लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। जल भराव होने के कारण जहरीले जानवर भी घरों में घुस जाते हैं जिसके कारण जान माल का खतरा बना रहता है। और लोगों को खौफ के साए में अपनी जिंदगी को बताने पर मजबूर होना पड़ता है। इसी बीच सोमवार को भी नजीबाबाद की कछियाना बस्ती में जल भराव होने के कारण वहां के लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया मौके पर आलाधिकारियों ने पहुंचकर निरीक्षण किया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

