Site icon Thenews15.in

भारत पर परमाणु बम गिराओ’, अमेरिकी स्कूल के हमलावर की बंदूक पर लिखी चौंकाने वाली बात, ट्रंप का जिक्र भी

मिनियापोलिस, अमेरिका में 27 अगस्त 2025 को एनुंसिएशन कैथोलिक स्कूल में हुए आतंकी हमले में 23 वर्षीय ट्रांसजेंडर शूटर रॉबिन वेस्टमैन ने दो बच्चों की हत्या कर दी और 17 को घायल कर दिया। हमलावर ने राइफल, शॉटगन और पिस्तौल का इस्तेमाल किया। उसकी बंदूक और मैगजीन पर “भारत पर परमाणु बम गिराओ (Nuke India)”, “डोनाल्ड ट्रंप को मार डालो (Kill Donald Trump)”, “इजरायल को जला दो (Burn Israel)” और “तुम्हारा भगवान कहां है?” जैसे नफरत भरे संदेश लिखे थे। कुछ संदेश सिरिलिक भाषा में थे, जो उसकी हिंसक विचारधारा को दर्शाते हैं।

वेस्टमैन ने हमले से पहले अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड किए थे, जो अब हटा दिए गए हैं। इनमें उसने हथियारों का जखीरा और दो डायरी (60 और 150 पन्नों की, सिरिलिक में) दिखाईं, जो उसकी मानसिकता और हिंसक मंसूबों का सबूत हैं। वीडियो में उसने अपने परिवार के लिए माफी मांगते हुए एक पत्र भी पढ़ा। अधिकारियों का मानना है कि उसने धार्मिक नफरत और घरेलू आतंकवाद के तहत अकेले यह हमला किया और बाद में आत्महत्या कर ली।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे “राष्ट्रीय त्रासदी” करार देते हुए अमेरिकी ध्वज आधा झुकाने का आदेश दिया। यह 2025 में अमेरिका में 146वीं स्कूल शूटिंग थी, जिसने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है।

Exit mobile version