Site icon Thenews15.in

उपसरपंच चाय का डा. मनोज वर्मा ने फीता काटकर किया उदघाटन

स्योहारा। मंसूर सराय, स्योहारा में उपसरपंच गुड़ की चाय का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डा० मनोज कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया। उत्तर प्रदेश के युवा उद्यमी वासिफ सिद्दीकी और इमरान अंसारी और नूरपुर उपसरपंच शाखा के ऑनर इमरान निसार की उपस्थिति ने इस अवसर को और विशेष बनाया। मंसूर सराय के सभी जिम्मेदार व्यक्तियों, युवाओं और बच्चों की भागीदारी ने माहौल को उत्साहपूर्ण और खुशनुमा बनाया। उपसरपंच गुड़ की चाय शाखा नंबर 1052 के ऑनर मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद जावेद, और मोहम्मद अय्यूब ने सभी उपस्थित लोगों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। डॉ० मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि यह आयोजन न केवल एक नई व्यावसायिक शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि सामुदायिक एकता और सहयोग को भी रेखांकित करता है। गुड़ की चाय का नाम यह संकेत देता है कि यह शाखा पारंपरिक स्वादों को बढ़ावा दे सकती है, जो स्थानीय संस्कृति और स्वाद से जुड़ा है। गौरतलब है कि आज कल महाराष्ट्र की सुप्रसिद्ध गुड़ की चाय को आसपास के लोग बहुत अधिक पसंद कर रहे हैं जिसका युवाओं में कुछ ज्यादा ही उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ समाज सेवी डॉक्टर मनोज कुमार वर्मा, भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत, उत्तर प्रदेश के युवा उद्यमी वासिफ सिद्दीकी, इमरान अंसारी , नूरपुर उपसरपंच शाखा के ऑनर इमरान निसार, शाहबाज अकमल, प्रधान पद के प्रत्याशी वसीम अंसारी, वसीम अंसारी (डॉन), जब्बार आदि गणमान्य लोग व स्योहारा ऑनर के सभी दोस्त मौजूद रहे।

Exit mobile version