उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट से आज उड़ान भरना शुरू हो गईं हैं। पहली उड़ान सुबह करीब 9:55 पर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पहुंची। इस फ्लाइट की सबसे खास बात यह रही कि इसमें जेवर एयरपोर्ट परियोजना के लिए भूमि देने वाले 172 किसान शामिल थे, जिन्होंने पहली बार हवाई यात्रा का अनुभव किया. लखनऊ पहुंचे जेवर के किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की।
इस दौरान ने एक किसान के बेटी डॉक्टर हीरा राशिद ने सीएम योगी का शुक्रिया अदा किया और उसने बताया कि जेवर का कैसे विकास हुआ। उसने अपने डॉक्टर बनने की कहानी भी सुनाई. हीरा राशिद ने सीएम योगी से कहा कि ‘आप भविष्य में प्रधानमंत्री बनें, उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
2021 में नीट पास किया था
महिला डॉक्टर ने बताया कि पहले उसके इलाके में इतना विकास नहीं था, उनसे 2021 में बिना किसी कोचिंग के नीट क्रैक किया था और आज डॉक्टर है। महिला डॉक्टर ने बताया कि सीमित संसाधनों में ही उसने पढ़ाई की, उसने बताया कि किस तरह मुआवजे से मिले पैसे से उसने MBBS की पढ़ाई की। आज जिस तरह से प्रदेश में विकास चल रहा है उसके लिए उसने सीएम योगी को बधाई दी और कहा कि भविष्य में आप प्रधानमंत्री बनें. इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।
जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेंगे 16 शहर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परिकल्पना के अनुरूप विकसित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों के लिए एक नए एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित होगा। इंडिगो ने घोषणा की है कि वह चरणबद्ध तरीके से इस एयरपोर्ट को देश के 16 से अधिक प्रमुख शहरों से जोड़ेगी।
जेवर एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डा नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के बदलते आर्थिक और औद्योगिक परिदृश्य का प्रतीक माना जा रहा है. एक्सप्रेसवे, मेट्रो, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर और औद्योगिक निवेश की श्रृंखला में यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित विकास मॉडल की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो प्रदेश को देश के प्रमुख एविएशन, व्यापार और लॉजिस्टिक्स केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

