Site icon Thenews15.in

पीएमसीएच के सर्जरी विभाग में सह प्राध्यापक बने डॉ. गोपाल पासवान

पटना। बिहार स्वास्थ्य विभाग की अधिसूचना जारी होने के बाद पीएमसीएच के सर्जरी विभाग में डॉ. गोपाल पासवान की सह प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति की गई है।
स्वास्थ्य विभाग की अधिसूचना संख्या 755(17) के अनुसार डॉ. गोपाल पासवान को पीएमसीएच के सर्जरी विभाग में सह प्राध्यापक के पद पर पदस्थापित किया गया है। अधिसूचना के आलोक में उन्हे पीएमसीएच मे योगदान देने का आदेश दिया गया है। डॉ. गोपाल की नियुक्ति से पीएमसीएच के सर्जरी विभाग में शिक्षण कार्य के साथ-साथ मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। लंबे समय से मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठती रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नई नियुक्तियां किए जाने से चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की संभावना है।

Exit mobile version