डॉ. गौतम सिंह बने भाकियू (चढूनी) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता 

0
217

राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद छोड़कर गुमनाम सिंह चढूनी के संघर्ष में जताई आस्था 

बिजनौर में भाकियू (चढूनी) की ताकत दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। चंडक मार्ग पर पड़ने वाले किशनपुर के डॉ. गौतम सिंह को भाकियू (चढूनी) का पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रवक्ता बनाया है। डॉ. गौतम सिंह राष्ट्रीय किसान यूनियन के  राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद  को त्याग कर भाकियू (चढूनी)  में आये हैं।

उन्होंने किसानों के संघर्ष से प्रभावित होकर किसानों की लड़ाई को ओर तीव्र गति से मजबूत करने के लिए गुरनाम सिंह चढूनी में आस्था जताई है। डॉ. गौतम सिंह के आने से न केवल बिजनौर बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूती मिली है। डॉ. गौतम को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रवक्ता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सोनपाल सिंह चौहान ने बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here