Site icon Thenews15.in

कावड़ियों से पंगा मत लेना ..

बाबा जी का है कहना

अगर जिंदा है रहना

कावड़ियों से पंगा मत लेना

जहाँ भी मिल जाएँ

राम राम कह लेना

पैर सैर धो धा देना

थोड़ा दारु सिगरेट दे देना

मालिस वालिस कर देना

डीजे वीजे बजा देना

नंग धडंग होकर नाच लेना

कोई गर न नुकुर करे

तो हाथ पैर तोड़ देना

गोला वोला फोड़ देना

बम बम भोले बोल देना

जी करे तो एक आध को ठोक देना

पर कावड़ियों से पंगा मत लेना

बाबा जी का है कहना

अगर जिंदा है रहना

कावड़ियों से पंगा मत लेना

स्कूल विस्कूल छोड़ देना

पोथी पथरा सब फेंक देना

काम धंधा से मुंह मोड़ लेना

टीका वीका लगा के

धोती कुर्ता बाँध लेना

सुट्टा वुट्टा मार के

मटका संग निकल लेना

मस्त मलंग होकर

रास्ता वास्ता जाम कर देना

जी करे तो

हर गली हर चौराहा

कावड़ ही कावड़ बना देना पर

कावड़ियों से पंगा मत लेना

बाबा जी का है कहना

अगर जिंदा है रहना

कावड़ियों से पंगा मत लेना

कावड़ियों से पंगा मत लेना ..

केएम भाई

Exit mobile version