Site icon Thenews15.in

भूकंप के बीच डॉक्टर करते रहे सर्जरी

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के दौरान, कामचटका के ऑन्कोलॉजी सेंटर के डॉक्टरों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सर्जरी जारी रखी। भूकंप के तेज़ झटकों से ऑपरेशन थिएटर हिलता रहा, फिर भी सर्जरी टीम ने ऑपरेशन नहीं रोका और इसे सफलतापूर्वक पूरा किया। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की है कि मरीज की हालत स्थिर है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में डॉक्टरों की इस निष्ठा और बहादुरी की खूब सराहना हो रही है।

Exit mobile version