Site icon Thenews15.in

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

 मैदान और सड़क की सफाई का दिया निर्देश

मोतिहारी / राजन द्विवेदी। जिलाधिकारी सौरव जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने आज संयुक्त रूप से मोतिहारी नगर निगम के नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्वेता भारती, अपर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के साथ अगामी गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर मोतिहारी गाँधी मैदान का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में मैदान के अन्दर साफ-सफाई तथा घास कटाई के लिए निर्देश दिए । साथ ही मैदान के चारों ओर सड़क किनारे की सफाई का भी निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में गांधी मैदान में नव संस्थापित चिल्ड्रन पार्क का निरीक्षण कर जायजा लिया एवं लगाए गए मशीनों का अवलोकन किया।
निरीक्षण के समय नगर प्रबंधक, संबंधित वार्ड जमादार तथा सफाई एजेन्सी के कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version