Site icon The News15

भाजपा कार्यकर्ता राघव वर्मा के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर

मृतक शरीर पर पार्टी ध्वज ओढ़ाकर दिया उनको सम्मान

करनाल, (विसु)। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राघव वर्मा के आकस्मिक निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने उनके मृतक शरीर पर भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर उनको सम्मान दिया।
इस मौके पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि राघव वर्मा बाल्यकाल से संघ परिवार के व भाजपा परिवार के सदस्य रहे हैं। उनके निधन पर समस्त भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
उन्होंने ने कहा कि राघव वर्मा का जीवन जनसेवा व संगठन के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनका निधन भाजपा परिवार व संघ परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में करनाल के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी एंव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली एवं
समस्त भाजपा परिवार की और से उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की जाती है कि ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस भारी दुःख की घड़ी में समस्त परिजनों को साहस प्रदान करें।

Exit mobile version