ईएसआईसी अस्पताल के आंदोलनरत कर्मचारियों का सीटू की ओर से जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने किया समर्थन

नोएडा । नियम कानून का उल्लंघन कर ईएसआईसी अस्पताल सेक्टर- 24, नोएडा के संविदाकार मैसर्स- कार्मिक इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के ठेकेदार द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ हाउसकीपिंग विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर है। आज सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा व सचिव रामस्वारथ ने आंदोलनरथ कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी मांगो और हड़ताल का मजदूर संगठन सीटू की ओर से समर्थन व्यक्त किया।

धरनारत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि ईएसआईसी प्रबंधन और ठेकेदार की आपसी मिली भगत से कर्मचारियों का आर्थिक व मानसिक रूप से शोषण किया जा रहा है और उन्हें नियम कानून के तहत मिलने वाली विधिक सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है नई ठेका कम्पनी द्वारा कर्मचारियों से मोटी रकम लेकर नौकरी पर रखा और अब उन्हें पूरे माह काम भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जिसके चलते उन्हें बहुत ही कम वेतन मिल पा रहा है जिसमें गुजारा करना संभव नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि हाउसकीपिंग का काम स्थाई काम है इसलिए ठेका समाप्त कर कर्मचारियों को नियमित कर सभी कानूनी सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ उन्होंने श्रम विभाग व जिला प्रशासन से मांग किया की श्रमिकों की ज्वलंत समस्याओं पर हस्तक्षेप कर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाए नहीं तो इस मसले पर आंदोलन को तेज किया जाएगा।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज