ज़िला प्रशासन/एनडीआरएफ की टीम ने किया रूट्स इंटरनेशनल स्कूल का निरीक्षण

 20 सितम्बर को संपन्न होगी राज्य स्तरीय मॉकड्रिल, 18 को होगी टेबल टाप एक्सरसाइज

जनपद बिजनौर में आगामी 20 सितंबर को आयोजित हो रही भूकंप एवं अग्नि सुरक्षा मॉकड्रिल हेतु तैयारियां जोरों पर हैं। आज अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व अरविंद कुमार सिंह के निर्देश पर देश में राहत एवं बचाव कार्यों की सर्वश्रेष्ठ संस्था एनडीआरएफ के निरीक्षक राजू यादव व ज़िला आपदा विशेषज्ञ प्रशांत श्रीवास्तव द्वारा मॉकड्रिल स्थल के रूट्स स्कूल का सघन निरीक्षण किया गया ।
एनडीआरएफ के निरीक्षक राजू यादव ने बताया कि – ” एनडीआरएफ की टीम द्वारा आगामी 20 सितंबर को भूकंप व बहुमंजिला भवन से बचाव कार्य का प्रदर्शन किया जायेगा । उनकी टीम स्कूल के बच्चों को स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत अन्य आपदाओं से बचाव हेतु भी प्रशिक्षित करेगी ”
ज़िला आपदा विशेषज्ञ प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया – आगामी 20 को एनडीआरएफ व अग्निशमन विभाग संयुक्त रूप से मॉकड्रिल में भाग लेंगे। अग्निशमन विभाग अग्नि सुरक्षा व एनडीआरएफ भूकंप व बहुमंजिला भवन से बचाव कार्य का प्रदर्शन करेगी। जनपद भूकंप की संवेदनशीलता की दृष्टि से जोन 4 में आता है । सतत विकास के कारण जनपद में बहुमंजिले भवन बढ़ रहे हैं और अग्निकांड की घटनायें होती रहती हैं अत: किसी भी विपरीत परिस्थिति के प्रति तैयार रहना व सीखने के लिए मॉकड्रिल अत्यंत आवश्यक प्रक्रिया है । इस मॉकड्रिल में जनपद के पुलिस विभाग,आपदा मित्र , होमगार्ड, रेडक्रॉस, व अन्य स्वयंसेवी संस्थायें भाग लेंगी । राज्य स्तर से यह निर्देश दिए गये हैं कि अधिक से अधिक स्वयंसेवक इस ड्रिल को देखें जिससे वह इन आपदा के प्रति बचाव के तरीके सीख सकें ।

  • Related Posts

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    वाराणसी में हाल ही में एक वीडियो वायरल…

    Continue reading
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

    • By TN15
    • March 18, 2026
    इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव

    • By TN15
    • March 18, 2026
    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर  की शख्स हत्या, बवाल,  भड़के पप्पू यादव

    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

    • By TN15
    • March 18, 2026
    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’