Site icon Thenews15.in

दिनेश बक्शी का 97वां प्लेटलेट्स डोनेशन, अब तक 136 बार किया रक्तदान

अर्पणा अस्पताल में मरीज की जान बचाने आगे आए दिनेश बक्शी

 

करनाल, (विसु) : समाजसेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए लक्ष्य जनहित सोसाइटी के फाउंडर दिनेश बक्शी ने एक बार फिर निस्वार्थ भाव से सेवा का उदाहरण दिया। उन्होंने अर्पणा अस्पताल में भर्ती एक मरीज, जिसके प्लेटलेट्स काफी कम हो गए थे, कि जान बचाने के लिए अपने प्लेटलेट्स दान किए। दिनेश बक्शी का यह 97वां प्लेटलेट्स डोनेशन था। इसके साथ ही वे अब तक 136 बार रक्तदान भी कर चुके हैं। समाजसेवा के इस अनोखे रिकॉर्ड ने उन्हें जिले के साथ-साथ प्रदेशभर में प्रेरणा का प्रतीक बना दिया है। दिनेश बक्शी ने कहा कि रक्त और प्लेटलेट्स डोनेशन सबसे बड़ा दान है, जिससे किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे भी आगे आकर समाजहित में रक्तदान और प्लेटलेट्स डोनेशन को अपनी आदत बनाएं। टीम लक्ष्य लगातार रक्तदान और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों को चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। दिनेश बक्शी का मानना है कि सेवा में ही सच्चा सुख है और यही वजह है कि वे बिना थके, बिना रुके लगातार समाज की सेवा कर रहे हैं।अस्पताल प्रशासन और मरीज के परिजनों ने दिनेश बक्शी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस कदम से मरीज को नई जिंदगी मिली है।

Exit mobile version