भवेश कुमार
पटना। जदयू ने सांसद दिलेश्वर कामत को लोकसभा में संसदीय दल का नेता बनाया है। वहीं, संजय झा को राज्यसभा की जिम्मेदारी सौंपी है। दिलेश्वर कामत सुपौल से दूसरी बार सांसद बने हैं।
संजय झा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है। वह बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। साथ ही जदयू में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। संजय झा राज्यसभा चुनाव में जदयू के उम्मीदवार थे। इनके विरोध में कोई प्रत्याशी नहीं होने की वजह से संजय झा निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।
दूसरी तरफ दिलेश्वर कामत महादलित समुदाय के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। लोकसभा चुनाव में सुपौल सीट पर उन्होंने राजद के चंद्रहास चौपाल को 1,69,803 वोटों से हराया है।
दिलेश्वर कामैत बिहार विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। नेता बनने से पहले दिलेश्वर कामैत सिविल सेवा में भी काम कर चुके हैं।

