Site icon Thenews15.in

शिव नगरी सेक्टर- 17 नोएडा पर दीदी की रसोई ट्रस्ट ने बच्चों को कराया निशुल्क भोजन

नोएडा, 20 सितंबर 2024 को दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा व कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, ट्रस्ट की पदाधिकारी सुमति दास के नेतृत्व में शिव नगरी सेक्टर-17, नोएडा मंदिर पर गरीब जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क भोजन का वितरण किया।
इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
आज के भोजन का प्रबंध डॉक्टर शिल्पी सेक्टर 17 नोएडा निवासी ने किया।

Exit mobile version