Site icon Thenews15.in

दीदी की रसोई ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को किया निशुल्क भोजन वितरण : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा। जरूरतमंद लोगों की सेवा में रात दिन लगी दीदी की रसोई ट्रस्ट ने 11 मई 2024 को ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा, ट्रस्ट की वरिष्ठ पदाधिकारी संगीता चौधरी व कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में शनि मंदिर सेक्टर- 14, नोएडा पर गरीब जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन का वितरण किया।


इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Exit mobile version