Site icon Thenews15.in

दीदी की रसोई ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा निशुल्क भोजन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट ने प्रतिदिन की तरह ही आज भी ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा, कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में शिव नगरी सेक्टर- 17, नोएडा पर सैकड़ों गरीब जरूरतमंद लोगों/बच्चों को निशुल्क भोजन का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने शहर के सक्षम लोगों से इस नेक काम में मदद करने की अपील भी किया।
भोजन वितरण में ट्रस्ट की पदाधिकारी सविता देवी, बबीता, मंजू मेहरा आदि ने सहयोग किया।

Exit mobile version