Site icon

डीलर संघ के अध्यक्ष बने धरमेंद्र

पीपराकोठी। प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली केंद्र के विक्रेता की बैठक की गई। बैठक में सभी डिलरों ने एक स्वर से वर्तमान के डीलर संघ के अध्यक्ष कुणाल कुमार के कार्य से नाराजगी व्यस्त करते हुए नये अध्यक्ष के चुनाव करने की मांग किया। सभी ने यह प्रस्ताव लाया कि संघ के अध्यक्ष द्वारा किसी भी डिलरों के समस्या के समाधान के दिशा में अध्यक्ष द्वारा कोई भी पहल नहीं किया जाता है। जिसके बाद सभी ने सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष के पद पर धर्मेंद्र कुमार को चुना। बैठक में मुख्य रूप से सुनीता कुमारी बिंदेश्वरी प्रसाद, उपेन्द्र कुमार, मो अमानुल्लाह, राजन कुमार, सिकंदर चौधरी, उपेंद्र कुमार राम, शम्भू कुमार निषाद, बिन्देश्वरी प्रसाद यादव, धरमेन्द्र कुमार, भरत प्रसाद, बनारसी साह, बिनोद प्रसाद, सुनीता कुमारी, शारदानंद प्रसाद सहित अन्य डीलर मौजूद थे।

Exit mobile version