बगहा में त्रिवेणी संगम पर उमड़े श्रद्धालु

 वाहनों की लगी लंबी कतारें

 बगहा। मौनी अमावस्या के दिन वाल्मीकि नगर के त्रिवेणी संगम पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार ( 29 जनवरी ) को लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया। ऐसा लग रहा था मानो पूरा बिहार ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्य उत्तर प्रदेश और नेपाल के लोग भी यहां आ गए हों। संगम स्थल पर भीड़ का आलम यह था कि तीन-तीन किलोमीटर तक गाड़ियों की कतारें लग गईं। सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था।
ब्रह्म मुहूर्त में ही लोग गंडक नदी के पवित्र जल में डुबकी लगाने के लिए बेताब दिखे। श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान कर भगवान विष्णु, भगवान शिव और सूर्य देव की पूजा की। दान-पुण्य भी किया। वाल्मीकि नगर के नेपाल से सटे होने के कारण वहां से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए थे। साथ ही, उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से भी लोग स्नान करने आये थे। इससे भीड़ और भी बढ़ गई थी।
प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और मेडिकल टीमें तैनात की गई थीं। किसी भी तरह की अप्रिय घटना या भगदड़ से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी। स्नान घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल, BSF के जवान और मेडिकल टीम तैनात रही। तीन-तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें भीड़ का अंदाजा लगाने के लिए काफी थीं।
मौनी अमावस्या का धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्व है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं और आत्मा पवित्र हो जाती है। वाल्मीकि नगर का त्रिवेणी संगम गंडक, तमसा और सोनभद्र, इन तीन नदियों के संगम स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। इसे उत्तर भारत का दूसरा सबसे बड़ा संगम स्थल माना जाता है। प्रयागराज के बाद इसका धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। हर साल बिहार, उत्तर प्रदेश और नेपाल से लाखों श्रद्धालु यहां स्नान और दान करने आते हैं।

  • Related Posts

    पूर्व नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह से प्रभार ग्रहण किए नए युवा नगर आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी

    पश्चिम चंपारण/बेतिया। नगर निगम के नए नगर आयुक्त…

    Continue reading
    तेजप्रताप की पत्नी ने कहा – फिर उनकी जिंदगी क्यों बर्बाद कर दी गई 

    ऐश्वर्या यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बुलंदशहर डिबाई के भूमाफिया के खिलाफ सड़कों पर उतरा किसान मजदूर संगठन!

    • By TN15
    • May 30, 2025
    बुलंदशहर डिबाई के भूमाफिया के खिलाफ सड़कों पर उतरा किसान मजदूर संगठन!

    Special on World No Tobacco Day : युवाओं को नशे की लत से बचाकर मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी

    • By TN15
    • May 30, 2025
    Special on World No Tobacco Day : युवाओं को नशे की लत से बचाकर मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी

    युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित 

    • By TN15
    • May 30, 2025
    युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित 

    गरीब महिलाओं को मिलेगा महिला समृद्धि योजना का लाभ!

    • By TN15
    • May 30, 2025
    गरीब महिलाओं को मिलेगा महिला समृद्धि योजना का लाभ!

    आईपीएस के पति आईआरएस अधिकारी पर हमला!

    • By TN15
    • May 29, 2025
    आईपीएस के पति आईआरएस अधिकारी पर हमला!

    पाक पीएम शाहबाज शरीफ ने जताई बातचीत की इच्छा : रणधीर जायसवाल

    • By TN15
    • May 29, 2025
    पाक पीएम शाहबाज शरीफ ने जताई बातचीत की इच्छा : रणधीर जायसवाल