Site icon Thenews15.in

दिल्ली के शातिर बदमाश को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना सेक्टर 24 नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई, जिसमें जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से शातिर बदमाश घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल के अनुसार बताया गया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस बुधवार देर रात को सेक्टर 54 चौकी के सामने चेकिंग कर रही थी। तभी एक व्यक्ति ग्रे रंग की बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने चेकिंग करने के लिए रोका तो वह भागने लगा। इस दौरान बाइकसवार गिझौड की तरफ बाइक से फिसलकर गिर गया। इसके बाद अवैध तमंचे से पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगा। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई।

बदमाश की पहचान 6/341 त्रिलोकपुरी थाना कल्याणपुरी नई दिल्ली निवासी मनीष के रूप में हुई है। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर और दिल्ली से चोरी बाइक बरामद हुई है। घायल बदमाश के विरूद्ध नोएडा में 5 और दिल्ली में मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश मनीष नोएडा में दर्ज एक मुकदमे में वांछित चल रहा था।

Exit mobile version