Site icon Thenews15.in

मलिकौर जमुआरी नदी पुल के समीप स्थायी चेक पोस्ट बनाने का लिया गया निर्णय

 शांति समिति की बैठक में आयोजित 

समस्तीपुर पूसा स्थानीय थाना परिसर में होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों के बीच शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। शांति समिति बैठक की अध्यक्षता बीडीओ वैभव कुमार ने की। जिसमें मुख्यरूप से जनप्रतिनिधियों के मांग पर धोबगामा पंचायत स्थित मलिकौर गांव के जमूआरी नदी पुल के समीप स्थायी पुलिस चेक पोस्ट बनाने की दिशा में पहल करने लिए बीडीओ वैभव कुमार ने आश्वासन दिया। साथ ही बीडीओ वैभव कुमार ने क्षेत्र में होली की हुरदंगियों से किसी भी तरह का शांति व्यवस्था नहीं बिगरे, तथा होलिका दहन वाले स्थानों को चिन्हित कर उस दिशा में जनप्रतिनिधियों से गश्ती दल को सहयोग करने का आग्रह किया। सीओ पल्लवी ने भी होलिका दहन और होली के दौरान असामान्य स्थिति होने पर जनप्रतिनिधियों से अविलंब सूचना देने आग्रह किया। मौके पर पुलिस पदाधिकारियों के अलावे सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों सहित बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे।

Exit mobile version