Site icon Thenews15.in

Tribute : पंकज उधास का निधन देश की बड़ी क्षति, उदास है संगीत जगत : सुरेंद्र कुमार 

चिट्ठी आई है वाले गीत पर लोगों को रुलाने वाले जाने मने गजल गायक पंकज उधास के निधन पर बीजेपी नेता सुरेंद्र कुमार ने कहा है कि पंकज उधास से चले जाने के बाद संगीत जगत उदास है। उनकी क्षति पूरे देश की क्षति है। उन्होंने कहा है कि पंकज उधास जैसे गजल गायक बिड़ले ही पैदा होते हैं।
उन्होंने कहा है कि संगीत जगत के जाने माने देश विदेश में अपना पहचान बनाने वाले पंकज उधास एक ऐसे सरल व्यक्ति थे। जब भी वह किसी से मिलते थे ऐसा लगता था कि वह कोई बड़ा स्टार नहीं है बल्कि एक सामान्य व्यक्ति है। पंकज उदास जी की गजल और भक्ति में गाना से देश को अद्भुत करने वाले पंकज उधास जी को जाना भारतीय फ़िल्म जगत में बहुत बड़ी क्षति हुई है। दरअसल लंबी बीमारी के बाद 72 साल की उम्र में पंकज उधास ने मुंबई में केडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। पंकज उधास कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा।
Exit mobile version