Site icon

वैशाली में मिला बोरे में बंद युवक का शव, बेरहमी से की गयी थी पिटाई

 वैशाली। वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत खजवल बाजीतपुर गाँव के एक 32वर्षीय  युवक का शव बरामद किया गया है। शव एक बोरा मे था। ग्रामीणों बताया है की शव का हाथ -पैर बँधा हुआ था। ऐसा लग रहा था की बेरहमी से युवक को कुच  कूच कर मारा गया था। उसके शरीर जगह जगह ज़ख्म का निशान  देखा गया है।शव की पहचान गाँव के ही जगदेव राम उर्फ़ फुकोभी राम के पुत्र संतोष कुमार ( (32) के रूप मे की गयी है। अहले सुबह ग्रामीण शॉच के नीकले बोरा मे एक शव को देखा तो शोर मचाकर इसकी जानकारी दी। सुचना पुलिस को दी गयी। थानाफक्ष रौशन कुमार,एस आई अभय शंकर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमाटम के लिये हाजीपुर भेज दिया है।ग्रामीणों कहना है की मृतक गरीब परिवार का युवक था। उस परिवार को किसी से लड़ाई  झगड़ा भी नहीं था। मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता। मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे है। माँ बाप के अलावे पत्नी है।पुलिस इस हत्या का गहन जांच करने मे जुटी है। थानाध्याक्ष शव मिलने की मुष्टि की है। इस घटना की जांच मे जुट गयी है।  पुलिस ने  दाबा किया है की हत्यारो को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Exit mobile version