दिल्ली के ओखला फेज-1 इलाके में कम्युनिटी हॉल के पास सिलेंडर ब्लास्ट की घटना से हड़कंप मच गया। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत और कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
संजय कश्यप ने बताया, “यहां पर लंबा वाला सिलेंडर फट गया है। दो बॉडियां ब्लास्ट में उड़ गई हैं. और करीब 3-4 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कई सिलेंडर गाड़ी में लदकर आए थे जिन्हें उतारा जा रहा था. हादसा इतना भीषण था कि इमारत के शीशे भी टूट गए. शवों का कोई अता-पता नहीं चल रहा है. शायद उनके परखच्चे उड़ गए।

