Site icon Thenews15.in

कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

 अनुप जोशी

रानीगंज: कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर के साथ-साथ रानीगंज में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इसी क्रम में रानीगंज के कुमार बाजार इलाके में भी अमरा आछी युवा संघ की तरफ से रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती मनाई गई इस मौके पर यहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें कुमार बाजार और रानीगंज के विभिन्न इलाकों से आए 70 बच्चों ने हिस्सा लिया इन्होंने नृत्य आवृत्ति सहित विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी कला का प्रदर्शन किया।
इस मौके पर संपादक प्रकाश दास,सुप्रीयों चक्रबती,अंजन,दत्ता,बिजुस दे,सुमित गोराई,अरुमोई कुंडू सहित संगठन के तमाम सदस्य और कुमार बाजार इलाके के लोग मौजूद थे।
इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए प्रकाश उदास ने कहा कि उनका संगठन पिछले 11 वर्षों से इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम करता रहा है उन्होंने कहा कि उनका संगठन रक्तदान से जुड़ा हुआ है और हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है इसके साथ ही रवींद्रनाथ टैगोर जैसे महान विभूतियां को भी याद करने का काम उनके संगठन की तरफ से किया जाता है।

Exit mobile version